वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे तूफान, 2 खिलाड़ियों का होगा डेब्यू!

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे पर काफी बवाल मचा था। उनको प्लेइंग-11 में जगह देने की वकालत चारों तरफ से की जा रही थी। हालांकि, बाएं हाथ का ये बल्लेबाज तीन मैचों में कुछ कमाल नहीं कर सका। अब जब टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर है तो नजरें फिर वैभव की तरफ हैं और उनके बल्ले से तूफानी पारियां देखने की उम्मीदें भी इंग्लैंड से ज्यादा हैं।

इस दौरे पर भारत ने भारत ने युवा खिलाड़ियों से सजी टीम चुनी है औऱ 23 जुलाई यानी गुरुवार को खेले जाने वाले मैच में दो खिलाड़ियों का डेब्यू भी हो सकता है। वैभव का अभिषेक के साथ ओपनिंग करना तो पक्का माना जा रहा है। इनके अलावा कौनसे खिलाड़ी अंतिम एकादश का हिस्सा हो सकते हैं, बताते हैं आपको।

ईशान किशन को मिलेगा मौका?

अभिषेक और वैभव की ओपनिंग पक्की है। जिम्बाब्वे इंग्लैंड के मुकाबले कमजोर टीम है और ऐसे में ये दोनों बल्लेबाज अपनी तूफानी बल्लेबाजी से यहां रनों का तूफान खड़ा कर सकते हैं। इनके बाद तीसरे नंबर पर ईशान किशन का नाम है। इंग्लैंड दौरे पर भी वह चले नहीं थे, लेकिन यहां उनको फिर मौका मिल सकता है। उनके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे और उप-कप्तान तिलक वर्मा। शिवम दुबे का खेलना भी इस मैच में पक्का है।

इन दो का होगा डेब्यू

इस सीरीज में न अक्षर पटेल हैं और न ही वॉशिंगटन सुंदर। सुंदर को हाल ही में चोट लगी थी। हर्ष दुबे को टीम में जगह मिली है और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाला ये बाएं हाथ का स्पिनर जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू भी कर सकता है। मुख्य स्पिनर के दौर पर रवि बिश्नोई का खेलना पक्का माना जा रहा है।

वहीं लंबे समय बाद टीम में लौट रहे मयंक यादव की भी प्लेइंग-11 में वापसी पक्की है। वह प्रिंस यादव के साथ जोड़ बनाएंगे। इन दोनों के अलावा अशोक शर्मा तीसरे गेंदबाज की भूमिका में दिख सकते हैं। बहुत संभावना है कि अशोक अपना डेब्यू कर लें।

भारत की संभावित प्लेइंग-11:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com