वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने मयंक यादव के उड़ाए होश, गेंदबाज ने कर दी बहुत बड़ी भविष्यवाणी

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सितारे वैभव सू्र्यवंशी अपनी बैटिंग से हर किसी को अपना मुरीद बना रहे हैं। इंग्लैंड दौरे वह फेल रहे लेकिन अपनी छोटी पारियों में भी उन्होंने कई लोगों को प्रभावित किया। कुछ ऐसा ही हाल जिम्बाब्वे में उन्होंने किया है, लेकिन इस बार घायल अपनी ही टीम के गेंदबाज को किया है। इस गेंदबाज का नाम है मयंक यादव।

मयंक ने तकरीबन दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी की और दो विकेट लेकर जिम्बाब्वे को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। फिर वैभव ने अपनी तूफानी पारी से भारत की जीत की नींव रखी। उन्होंने 19 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के मारे। 18 गेंदों पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और अगली गेंद पर आउट हो गए।

मयंक ने की तारीफ

मयंक ने इस मैच में चार गेंदों पर 18 रन देकर दो विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मयंक ने मैच के बाद वैभव की तारीफ की और कहा कि उनकी बल्लेबाजी अविश्वस्नीय है। उन्होंने कहा, “उनकी बल्लेबाजी अविश्वस्नीय है। मैंने जब उन्हें गेंदबाजी की तो उन्होंने कुछ ऐसे शॉट्स खेले जो आप इतने युवा खिलाड़ी से उम्मीद नहीं कर सकते वो भी तब जब उनके पास ज्यादा अनुभव नहीं है। वह आपको हमेशा नया अनुभव देंगे और ये देखना शानदार है।”

जाएगा बहुत दूर

मयंक ने कहा कि वैभव के पास असाधारण प्रतिभा है और उनके पास वो सारी काबिलियत है जिसके दम पर वह एक लंबा करियर बना सकते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वह काफी दूर तक जाएंगे क्योंकि इस उम्र में जो उनके पास टैलेंट है वो बेहतरीन है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि 15 साल का खिलाड़ी हर किसी को इस तरह से मारेगा। उनकी टीम में होना शानदार एहसास है क्योंकि आईपीएल में जब हम एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो वह हमें बुरी तरह से मारते हैं।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com