अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को पूरी तरह से खत्म करने को लेकर कई तरह के समझौतों पर चर्चा चल रही है। अमेरिका, कतर और बाकी विदेशी बैंकों में जमा ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों को जारी करने पर सहमत हो गया है।
रॉयटर्स को एक वरिष्ठ ईरानी सूत्र से आज शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरिका का ये फैसला होर्मुज में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने से सीधे तौर पर जुड़ा है।
ईरान की संपत्ति छोड़ेगा अमेरिका
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ ईरानी सूत्र ने शनिवार को बताया कि अमेरिका कतर और अन्य विदेशी बैंकों में जमा ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों को जारी करने पर सहमत हो गया है।
सूत्र ने इस कदम का स्वागत करते हुए पाकिस्ताम में इसे अमेरिका के साथ बातचीत में किसी समझौते तक पहुंचने के लिए गंभीरता का संकेत बताया।
अमेरिका ने अभी तक ईरानी संपत्तियों को अनफ्रीज करने के मुद्दे पर अभी तक कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal