वनप्लस वॉच 2 भारत में जल्द होगा लॉन्च

OnePlus भारत के टॉप स्मार्टफोन ब्रांड्स में गिना जाता है। इसके साथ ही कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए ऑडियो और स्मार्टवॉच भी लाती रहती है। इस बार भी कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टवॉच को लाने की तैयारी में है।

आपको बता दें कि इस डिवाइस के डिटेल पहले से ही ऑनलाइन सामने आ गए है। उम्मीद है कि वनप्लस वॉच 2 जल्द ही लॉन्च हो सकता है। मार्केट में वनप्लस वॉच के सफल होने के साथ कंपनी इस डिवाइस के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

अपग्रेड होगा नया मॉडल
उम्मीद की जा रही है कि नया मॉडल पिछले मॉडल की तुलना में अपग्रेटेड होगा।
आपको बता दें कि पिछले लीक में स्मार्ट वियरेबल के कुछ फीचर्स, डिजाइन और लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी सामने आई है।
इसके साथ ही कंपनी ने एक पोस्ट के जरिए भी इसके कुछ डिजाइन को रिवील किया गयाो है। इसमें एक गोला आकृति है, जिसमें आपको दो बटन दिखाई देंगे।

पोस्ट के जरिए मिली जानकारी
OnePlus ने X पर एक पोस्ट किया, जिसमें कंपनी ने लोगों से यह अनुमान लगाने के लिए कहा कि प्रोडक्ट क्या है और लॉन्च डेट का अनुमान लगाने की बात कही।
कंपनी ने पोस्ट में कहा कि केवल ‘गलत उत्तर’ स्वीकार्य हैं और ‘सबसे बेहतर गलत उत्तर को पुरस्कार मिलेगा।
आपको बता दें कि ये कॉन्टेस्ट भारत, उत्तरी अमेरिका और यूरोप के सभी यूजर्स के लिए होगा और 26 फरवरी को शाम 5 बजे IST पर बंद हो जाएगा।

कब लॉन्च होगा डिवाइस
टिप्सटर ने बताया वनप्लस वॉच 2 को 26 फरवरी को पेश किया जा सकता है। हालांकि कुछ का मानना है कि स्मार्टवॉच मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 के दौरान लॉन्च हो सकती है,जो 26 फरवरी से 29 फरवरी तक बार्सिलोना में आयोजित किया जा रहा है।

आपको बता दें कि इसे बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) पर भी देखा गया है।
फीचर्स की बात करें तो इस डिवाइस में वनप्लस वॉच 2 में आपको 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 जेन 1 चिपसेट होने की उम्मीद है।
इसके अलावा डिवाइस के वेयरओएस 3 या वेयरओएस 4 के साथ आने की उम्मीद है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com