भारतीय रेलवे अब लंबी दूरी की यात्रा को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ सतीश कुमार ने ऐलान किया है कि बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का प्रोटोटाइप अगले एक साल के भीतर टेस्टिंग के लिए तैयार हो जाएगा।
यह महत्वाकांक्षी परियोजना आरवीएनएल के नेतृत्व वाले जाइंट वेंचर द्वारा विकसित की जा रही है, जिसे भारतीय रेलवे के भविष्य की तस्वीर माना जा रहा है। आरवीएनएल के 21वें स्थापना दिवस पर बोलते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ तकनीक बल्कि यात्रियों के अनुभव को भी नई ऊंचाई देगा।
क्या है योजना?
शुरुआती योजना के मुताबिक जून 2026 तक प्रोटोटाइप सामने आने की उम्मीद थी, लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि इसमें थोड़ी देरी हो सकती है और ट्रायल अगले साल तक पहुंच सकता है। इस मेगा प्लान के तहत कुल 260 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट्स बनाए जाएंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal