लोक सभा चुनाव – पहले दो घंटा में 10.76 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 में दूसरे चरण का मतदान आज है। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीट नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी में सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

 

 

लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह मौसम काफी खुशगवार रहा। लोग घरों से निकलकर मतदान केंद्रों में लंबी लाइन में लगे हैं। पहले दो घंटा यानी सात से नौ बजे तक 10.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

पहले दो घंटा में बिजनौर के नगीना में सर्वाधिक 12.82 प्रतिशत मतदान किया गया है। हाथरस में 12.30, बुलंदशहर में 11.40, आगरा सुरक्षित में 11.36, फतेहपुर सीकरी में 11.05, अमरोहा में 10.72, मथुरा में 8.82 तथा अलीगढ़ में 7.60 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज आठ लोकसभा क्षेत्र में 88 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगा। इनके भाग्य का फैसला 1.40 करोड़ मतदाता करेंगे। इस चरण में जिन सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं, उनमें हेमामलिनी-मथुरा, राजबब्बर-फतेहपुर सीकरी और सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल-आगरा प्रमुख हैं। जिन आठ सीटों पर चुनाव होने जा रहा है, उन सभी सीटों पर भाजपा ने 2014 में जीत दर्ज की थी।आगरा तथा मथुरा में कल रात भारी बारिश के कारण आज मतदान पर मौसम का असर पड़ सकता है।

बुलंदशहर में एक युवती ने विदाई से और एक ने विवाह से पहले किया मतदान

बुलंदशहर में आज मतदान को लेकर युवातियों में काफी जागरूकता देखी गई। यहां के छतारी के गांव बैरमनगर में कल रात एक युवती का विवाह हुआ। आज सुबह उसने विदा होने से पहले मतदान किया। इसी तरह से अनूप शहर के गांव रूपबास के बूथ पर शादी से एक दिन पहले तनु पुत्री बृजमोहन शर्मा आज कंगना बांधे मतदान करने गई।

अमरोहा के हसनपुर में सबसे बड़ी कतार 

अमरोहा संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए बूथों पर लगी मतदाताओं की कतारें। सुबह तक बारिश की रिमझिम के कारण मौसम में थोड़ा बदलाव आ गया है।

बदली के बीच बड़ी संख्या में मतदाता बूथों पर पहुंचे हैं। हसनपुर में सबसे बड़ी कतार देखी गई। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है।

आगरा में मॉक पोल में 20 ईवीएम खराब 

आगरा में सुबह 6 से 7 बजे तक मॉक पोल हुआ। जिसमें 20 ईवीएम खराब हो गए। फिर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। जिले के 3778 बूथों में से 44 पर दिक्कत आई। जिसके चलते मतदान कुछ देरी से शुरू हुआ। पहले 1 घंटे में जिले में 8 फीसद के करीब मतदान हुआ है। 

उप्र वस्तु एवं सेवा कर कार्यालय जयपुर हाउस में बने आदर्श मतदान केंद्र पर तैनात सिपाही की आगरा सुरक्षित से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के लोकसभा संयोजक प्रभात गुप्ता ने शिकायत की । सिपाही पर बसपा मानसिकता का होने और मोबाइल लेकर पहुंचे मतदाताओं को रोकने का आरोप। सीओ लोहामंडी चमन छाबड़ा और एसओ पहुंचे। सिपाही को हटाया गया। यहां बूथ संख्या 146 से 152 बने हैं। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com