रोहिंग्या का बड़ा खुलासा, जुमे के रोज होता था लड़कियों की खरीदने-बेचने का कारोबार

रोहिंग्या का बड़ा खुलासा, जुमे के रोज होता था लड़कियों की खरीदने-बेचने का कारोबार

नरवाल इलाके से लड़कियों की तस्करी करने के आरोप में पकड़े गए रोहिंग्या से पूछताछ करने में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। बताया गया है कि आरोपी हर शुक्रवार को लड़कियां लेकर जम्मू आता था।रोहिंग्या का बड़ा खुलासा, जुमे के रोज होता था लड़कियों की खरीदने-बेचने का कारोबार

यहां नमाज अता होने के बाद वह लड़कियों को बेचता था। हालांकि पुलिस ने ऐसे किसी खुलासे से इनकार किया है। कुछ दिन पहले पुलिस ने नूर नाम के व्यक्ति को पकड़ा था। 

उसके चंगुल से एक लड़की को छुड़ाया गया। इस लड़की को उसने म्यांमार से लाया था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह कई लड़कियों को हर शुक्रवार को लेकर आता था। 

उसने डोडा और रामबन में कई लड़कियों को बेचा भी है। वहां से लाने के बाद वह देश के अन्य हिस्सों में लड़कियाें को भेज देता था। चूकी जम्मू में मानव तस्करी का बड़ा बाजार है, इसलिए यहां अधिक भेजता था। 

यहां लड़कियों को पचास हजार रुपये में बेचा जाता था। जम्मू के एसएसपी विवेक गुप्ता ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी फिलहाल पुलिस के पास नहीं है। इतना जरूर है कि दस दिन पहले पुलिस ने नूर को पकड़ा था। वह मानव तस्करी में शामिल जरूर है, लेकिन वह गैंग की तरह काम कर रहा है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com