दुष्कर्म और हत्या के केस में सजायाफ्ता राम रहीम मंगलवार को जेल से बाहर आ सकता है। सरकार ने उसकी 21 दिन की फरलो मंजूर की है। जेल प्रशासन को मुख्यालय से आदेशों का इंतजार है। इसके चलते पुलिस व खुफिया विभाग ने जेल परिसर के नजदीक सुबह चार बजे से डेरा डाला हुआ है।
गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। चार दिन पहले राम रहीम ने फरलो के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। उसे डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम छोड़कर आएगी। जेल में रामरहीम को कैदी नंबर 8647 दिया गया है। वह 12वीं बार जेल से बाहर आएगा। उसे आठवीं बार पैरोल या फरलो मिली है।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
