दुनियाभर से आए दिन ऐसे-ऐसे मामले सामने आते हैं जो चौकाने वाले होते हैं। अब हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल इस मामले को रूस का बताया जा रहा है। यहाँ एक रूसी पुलिस अधिकारी के आलीशान घर की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर सभी के होश उड़े हुए हैं। आपको बता दें कि रूस के स्टावरोपोल एरिया के पुलिस कर्नल एलेक्सी सफोनोव पर उनके 35 अफसरों के साथ एक गिरोह चलाने का आरोप है।
इसी के साथ उन्हें रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आप सभी को बता दें कि कर्नल एलेक्सी सफोनोव ने अपने घर की टॉयलेट सीट को सोने से बनवाया है। यह भी बताया जा रहा है कि सफोनोव ने अपने घर के बाथरूम को बनाने में इतना पैसा खर्च किया है, जिसके बारे में सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। जी दरअसल बाथरूम में एक डबल-एंडेड बाथ इक्विपमेंट और झूमर समेत कई महंगी चीजें लगाई गई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट को माने तो एलेक्सी पर 1 करोड़ 89 लाख रुपए की रिश्वत वसूल करने का आरोप लगा है। यह रकम वह मोटर चालकों से जबरन वसूल लेते थे।
एलेक्सी सफोनोव ने अपने घर को बनाने में बड़ी-बड़ी बेशकीमती चीजों का इस्तेमाल किया है। जी दरअसल उनके किचन में संगमरमर के फर्श के साथ एक झूमर और सोने से बने पैटर्न वाली अलमारी भी रखी है। अब इस समय यह रूसी अफसर सभी जगह मशहूर हो रहा है और खबरें हैं कि अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसे 8 से 15 वर्ष तक की सजा हो सकती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal