राशिफल 04 अक्टूबर : आपका दिन शुभ होगा,सभी काम समय पर पुरे होंगे

मेष:
कोई नया सौदा करते समय कागज़ात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, कामकाज में अड़चनें आ सकती हैं।  राशिफल 04 अक्टूबर : आपका दिन शुभ होगा,सभी काम समय पर पुरे होंगे

वृषभ:
कानूनी मामलों का निपटान होगा, शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। ऋणों का पूर्ण भुगतान भी होगा।

मिथुन:
आपके जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा।

कर्क:
आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

सिंह:
आपके मन में भी उत्साह का संचार रहेगा किंतु फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है।

कन्या:
वर्तमान स्थिति के अनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होती दिख रही है। इस दौरान आप खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।

तुला:
पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य करें। वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा।

वृश्चिक:
आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आएगी।

धनु:
आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेगी।

मकर:
चीजें आपके हाथ से निकलत प्रतीत होंगी, फिर सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जाएगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

कुंभ:
आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको अपनी गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

मीन:
व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com