रनबीर-करीना के घर मे पसर गया सन्नाटा हो गयी इस महान अदाकारा की मौत, बॉलीवुड सदमे में…

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार सुबह निधन हो गया। 87 वर्षीय कृष्णा को अगस्त में साउथ मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। कृष्णा राज कपूर पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। काफी दिनों से उनकी तबियत खराब होने की वजह से उनको अस्‍पताल में भर्ती करना पड़ा था। कृष्‍णा राज कपूर के निधन की सूचना मिलते ही बॉलीवुड की जानी-मानी हस्‍तियों का ऋषि कपूर के घर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

राज कपूर और कृष्णा के बेटे रणधीर कपूर ने अपनी मां के निधन की खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया, “सुबह पांच बजे दिल का दौरा पड़ने से हमारी मां का निधन हो गया।” उन्होंने बताया कि वह उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं। हम उनके निधन से बहुत दुखी हैं। बता दें कि राज कपूर ने साल 1946 में कृष्णा राज कपूर से शादी की थी। दोनों के तीन बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा, रीमा कपूर हैं। साल 1988 में राज कपूर के निधन के बाद उन्होंने अपने पूरे परिवार को साथ रखा। अपने 5 बच्चों की जिम्मेदारी उठाई।

इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड ने सोशल मीडिया पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

लेखक और एक्टर सुहेल सेठ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, कृष्णा राज कपूर जी के निधन की खबर से दुखी हूं। एक सशक्त महिला, कपूर खानदान की बड़ी और एक बेहद अच्छी इंसान के रूप में याद की जाएंगी। एक्‍टर अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा कि, कृष्‍णा राज कपूर जी के दुखद निधन के बारे में जानने के बाद गहरा दुख हुआ। वह सबसे सम्मानित और स्नेही महिलाओं में से एक थी जिससे मैंने मुलाकात की थी। उनकी आत्मा को शांति मिले। पूरे कपूर और नंदा परिवार के प्रति मेरी संवेदना। शांति। रवीना टंडन ने ट्विटर पर कपूर परिवार को हिम्मत बंधाई. रनबीर की बहन रिद्धिमा ने अपनी दादी कृष्णा के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com