टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी है। रोहित टेस्ट क्रिकेट, वनडे और टी-20 के अलावा IPL में भी खेलते है। इसके अतिरिक्त मुम्बई इंडियंस टीम के कप्तान भी हैं। टीम इंडिया में रोहित शर्मा ही एक ऐसा नाम है जिसने वन डे इंटरनेशनल मैंच में श्रीलंका के खिलाफ डबल सेंचुरी खेली थी। लेकिन इसके अवाना उन्हें किंग फ रोमांस कहना भी गलत नहीं होगा। जी हां, अगर आप उनकी इन तस्वीरों पर गौर करेंगे तो देखेंगे कि उन्हें शाहरुख के बाद उन्हें किंग ऑफ रोमांस माना जा सकता है। देखिए तस्वीरें।
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अक्सर अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।
उनकी हर फोटो में वे क्रिकेटर नहीं बल्कि किंग ऑफ रोमांस बने नजर आते हैं। लिहाजा उन्होंने शादी के लिए प्रपोज भी रोमांटिक स्टाइल में किया था।
आपको बता दें कि रितिका साजदेह रोहित शर्मा की स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर हैं।
दोनों एक दूसरे को 6 साल तक डेट करते रहे।
रोहित शर्मा ने रितिका को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में रितिका को प्रपोज किया। बता दें कि इसी ग्राउंड पर रोहित ने 11 साल की उम्र में मैच खेला था जिससे वो पहली बार सुर्खियों में आए थे।
रोहित ने अपने बर्थडे से दो दिन पहले 28 अप्रैल के दिन रितिका को लेकर मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में गए।
जहां कुछ देर तक एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंट करने के बाद रोहित ने रितिका के साथ वो दिया जिसका शायद उन्होंने सोचा भी नहीं होगा।
दरअसल, रोहित ने क्लब में ही रितिका को इंगेजमेंट रिंग पहना दी। ये पल रितिका के लिए काफी सप्राइजिंग था। रिंग देते हुए उन्होंने रितिका से कहा Will you marry me?
रितिका ने हां कर दिया और इसके बाद दोनों ने दिसंबर 2015 में शादी कर ली।
अपनी पत्नी से बीडियो चैट पर रोहित।
फ़ोर्ब्स इंडिया 2015 के भारत के 100 शीर्ष प्रसिद्ध व्यक्तियों में शर्मा को 8वां स्थान मिला। महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के बाद अपनी टीम को आईपीएल खिताब दिलाने वाले तीसरे कप्तान हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal