यूपी: भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया

कोरोना संक्रमण जांच और उससे बचाव के लिए सामान व उपकरणों की खरीद में हुए घोटाले के आरोप को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे शहर कांग्रेस अध्यक्ष समेत करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं।

प्रदर्शन की जानकारी होने के चलते पहले से तैयार पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हजरतगंज गांधी प्रतिमा से आगे ही नहीं जाने दिया। कार्यकर्ताओं ने जब यहां से आगे जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसे लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं गिरफ्तार कर लिया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि उनके सहित करीब दर्जन भर कार्यकर्ताओं को पुलिस के लाठीचार्ज में चोट आई है। अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हुई उपकरणों की खरीद में भी घोटाला किया गया है।

पल्स ऑक्सीमीटर, पीपीई किट में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। इसकी जांच की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहर थे पुलिस ने रोक लिया और लाठी चार्ज कर पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें इको गार्डन पहुंचा दिया गया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि यूपी के लगभग सभी जिलों में कोरोना किट घोटाला हुआ है। कोरोना आपदा के समय जब लाखों लोगों की रोजी-रोटी पर खतरा है उस समय प्रदेश सरकार के अफसरों ने करोड़ों का वारा-न्यारा कर दिया। सवाल ये है कि क्या प्रदेश सरकार की रुचि हर बार घोटालेबाजों को बचाने की ही होती है?

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com