यह शख्स महिलाओं को रुलाकर कमाता है पैसे, करता है ये काम

यह शख्स महिलाओं को रुलाकर कमाता है पैसे, करता है ये काम

आपने अक्सर लोगों से सुना होगा कि लाइफ में हमेशा खुश रहना चाहिए। अगर कोई किसी कारण से रोता है तो यही कहा जाता है कि कभी उदास और रोना नहीं चाहिए।

इसके अलावा लोग यह भी कहते हैं कि दिल को दुखाने वाली या आंखों में आंसू लाने वाली बातों और चीजों से भी दूर रहना चाहिए। लेकिन क्या आप ऐसा सोच सकते हैं कि किसी को रुलाकर कोई रुपए भी कमा सकता है।

जी हां, पढ़कर थोड़ी हैरानी होगी लेकिन एक शख्स ऐसा है, जिसका पेशा लोगों खासतौर पर महिलाओं को रुलाने का है। जापान के रहने वाले हिरोकी तेराई नाम के इस शख्स का पेशा कुछ ऐसा ही है।यह शख्स महिलाओं को रुलाकर कमाता है पैसे, करता है ये काम

लोगों को रुलाने का है पेशा

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक तेराई एक लेखक हैं। अब तक इन्होंने 11 किताबें लिखी हैं। तेराई ‘क्राइंग सर्विस’ के फाउंडर हैं। यह इस सर्विस में ‘रुई-कातसु’ यानी ‘टियर-सीकिंग’ नाम का क्राइंग सेशन चलाते हैं। इसमें ज्यादातर महिलाएं रोने के लिए हिस्सा लेती हैं।यह शख्स महिलाओं को रुलाकर कमाता है पैसे, करता है ये काम

क्यों करता है यह काम

कई तरह की रिसर्च और खोजबीन के बाद तेराई ने अपना ये ग्रुप बनाया। तेराई ने यह पाया कि रोने से व्यक्ति का स्ट्रेस कम होता है। तेराई ने इस ग्रुप की शुरूआत 2015 में की थी। इस ग्रुप की सबसे खास बात यह है कि यहां हैंडसम पुरुष औरतों को रुलाते हैं।

ग्रुप में हैंडसम आदमियों को शामिल इसलिए किया गया है क्योंकि रिसर्च में ऐसा माना गया है कि महिलाएं ज्यादा सुंदर मर्दों के सामने ज्यादा इमोशनल होती हैं और उन्हें जल्दी रो पाने में मदद मिलती है।यह शख्स महिलाओं को रुलाकर कमाता है पैसे, करता है ये काम

ऐसे लोग ज्यादा होते हैं शामिल 

इस ग्रुप में ज्यादातर महिलाएं ही शामिल होती हैं। इनमें तलाकशुदा, अपनी जॉब से परेशान या फिर अपने पार्टनर से परेशान औरतें या लड़कियां शामिल होती हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com