यहाँ सुहागरात के बाद दूल्हा-दुल्हन तीन दिन तक नही जा सकते टॉयलेट, वजह जानकर छूट जाएंगे आपके पसीने

पूरी दुनिया में शादी से जुड़ी कई परम्पराएं हैं। कई रीति रिवाज तो ऐसे होते है जिन्हें सुनकर आपको होश उड़ सकते हैं। कुछ ऐसा ही एक अनोखा रिवाज इंडोनेशिया में टीडॉन्ग समुदाय में होता है। यहां दूल्हा-दुल्हन शादी के तीन दिन बाद तक टॉयलेट नहीं जा सकते। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। शादी के तीन दिन बाद तक यहं दूल्हा-दुल्हन टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

दरअसल यहां ऐसा करना अपशकुन समझा जाता है। स्थानीय समुदाय के अनुसार शादी एक पवित्र समारोह है। टॉयलेट जाने से उसकी पवित्रता खत्म हो जाती है। इससे नए दूल्हा-दुल्हनअशुद्ध हो जाते हैं। लोगों का मानना है कि दूल्हा-दुल्हन को बुरी नजर से बचाने के लिए इंडोनेशिया में ये रिवाज मनाया जाता है।

समुदाय के अनुसार वॉशरूम को कई लोग इस्तेमाल करते हैं। वह शरीर की गंदगी को बाहर निकालते हैं। इसके चलते वहां नकारात्मक शक्तियां होती हैं। शादी के तुरंत बाद टॉयलेट जाने से यही नकारात्मकता दूल्हा-दुल्हन में आने की आशंका रहती है। समुदाय के अनुसार शादी के तुरंत बाद शौचालय का इस्तेमाल करने से नवविवाहित दंपत्ति का रिश्ता खतरे में पड़ सकता है।

 

कई बार तो संबंध टूटने तक की भी नौबात आ जाती है। समुदाय के लोग इस मान्यता को लेकर काफी संजीदा हैं। इतना ही नहीं उनका मानना है कि इससे उनकी जान भी जा सकती है। वह ध्यान रखते हैं कि इस रस्म के चलते दूल्हा-दुल्हन को कोई तकलीफ न हो। साथ ही वह शौचालय का इस्तेमाल न करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com