मौसम में खराबी के कारण IGI हवाई अड्डे से 80 उड़ानों में देरी

उत्तर भारत में कोहरे की मार साफ दिखाई दे रही है। उत्तर भारत में घने कोहरे से दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है। कोहरे के चलते शुक्रवार को भी उड़ानें और ट्रेन संचालन बाधित रहा। वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी वीआइपी ट्रेन भी 20 घंटे से भी अधिक की देरी से चल रही हैं।

पंजाब के मोहाली में घना कोहरा दिखाई दे रहा है। जिसके कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो चुकी है। लोगों को भी रास्तों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह 8.30 बजे तक मौसम की स्थिति के कारण लगभग 80 उड़ानों में देरी की सूचना मिली है। इसकी जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और कम दृश्यता के कारण कुछ उड़ानों में देरी हो रही है। 

राजस्थान के जयपुर में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कोहरे और कम दृश्यता के कारण कुछ ट्रेनें देरी से चलीं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com