मौसम : पहाड़ों पर बर्फबारी तो इन राज्यों में होगी बारिश

IMD के अनुसार 8 मार्च यानी आज ओडिशा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। पूर्व की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 2 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। वहीं आज उत्तर प्रदेश में मौसम के साफ रहने के आसार हैं। पश्चिमी हिमालय में आज हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

पछुआ हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने 10 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना जताई है।

इसकी वजह से 12 मार्च को पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, दिल्ली में 11 मार्च से तापमान के बढ़ने की उम्मीद है जिससे मौसम अचानक करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के अंत में तापमान में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन बीते कई दिनों से बारिश और तेज ठंडी हवाओं से फिर से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। इससे दिल्ली में सुबह-शाम ठंड बनी हुई है।

10 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक

IMD के अनुसार, 8 मार्च यानी आज ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। पूर्व की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 2 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, आज उत्तर प्रदेश में मौसम के साफ रहने के आसार हैं। पश्चिमी हिमालय में आज हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

हरियाणा और पंजाब में होगी बारिश

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, 12 और 13 मार्च को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना है। 9 और 10 मार्च को दक्षिण राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। 7 और 9 मार्च के दौरान ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश होगी। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com