मोदी सरकार ने आम बजट के ठीक बाद लिया बड़ा फैसला अब ……श्रीलंका में……

वरिष्ठ राजनयिक गोपाल बागले को शनिवार को श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। भारतीय विदेश सेवा के 1992 बैच के अधिकारी बागले श्रीलंका में तरणजीत सिंह संधू की जगह लेंगे। तरणजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया है। बागले इस समय प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि गोपाल बागले जल्द ही नयी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। बागले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त जैसी अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय में संवेदनशील पीआईए (पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान) संभाग का काम भी देखा है।

पिछले दिनों विदेश मंत्रालय में बड़े फेरबदल हुए। अमेरिका में निवर्तमान राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने 31 जनवरी को भारत के विदेश सचिव का पदभार संभाला।

विजय गोखले 30 जनवरी को रिटायर हो गए। अमेरिका में नए उच्‍चायुक्‍त बने तरणजीत सिंह संधू इससे पहले जुलाई 2013 से जनवरी 2017 तक वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं। सितंबर 2011 से जुलाई 2013 तक फ्रैंकफर्ट में भारत के महावाणिज्यदूत कार्यरत रहे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रिटायर हुए विदेश सचिव विजय गोखले को भारतीय कूटनीति में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। एस जयशंकर ने कहा था कि मंत्रालय में विजय गोखले के नेतृत्व और भारतीय कूटनीति में उनके विभिन्न योगदानों के लिए उनका धन्यवाद। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com