केदारनाथ यात्रा का अहम पड़ाव गौरीकुंड में इन दोनों बाईपास मार्ग से आ रही गंदगी गौरी माता मंदिर तक पहुंच रही है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस चौकी के नीचे बने डेरों व अस्थाई आवासों की गंदगी दीपक लॉज के पीछे से सीधे सुलभ शौचालय तक पहुंच रही है। यहां से यह गंदगी गौरीकुंड मुख्य मार्ग से मंदिर तक फैल रही है, जिससे केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्र के व्यापारी मायाराम गोस्वामी ने बताया कि उक्त आवासों के पानी निकासी व गंदगी निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था न होने के कारण यह गंदगी पैदल मार्ग पर बह रही है। इससे होटल स्वामियों को नुकसान पहुंच रहा है और तीर्थ यात्री लॉजों में ठहरने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी मार्ग से उनके प्रतिष्ठानों के लिए रास्ता जाता है। इस संदर्भ में जब जल निगम के अधिशासी अभियंता नवल कुमार ने बताया कि यहां जल निगम की पेयजल लाइन सुचारू है और कहीं भी लाइन क्षतिग्रस्त नहीं है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अस्थाई डेरों की पानी निकासी न होने पर यह परेशानी उत्पन्न हो रही है। सुलभ इंटरनेशनल के यात्रा प्रभारी धनंजय पाठक ने बताया कि इस क्षेत्र में सफाई अभियान को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अस्थाई डरों की गंदगी को एकत्रित करने के लिए उनके संचालकों को अवगत करा दिया गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal