मुंह में पेट्रोल भरकर आग वाला स्टंट कर रहा था शख्स, बच्चे की गलती से लगी आग

पाकिस्तान का एक बेहद डरावना वीडियो वायरल हो रहा है। यहां पर एक शख्स छत पर मुंह में पेट्रोल भरकर स्टंट कर रहा है। इस दौरान उसके मुंह में आग लग जाती है।

Viral: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान का है। इसमें एक शख्स छत पर खड़ा होकर मुंह से फायर निकालने का खतरनाक स्टंट कर रहा है। इस दौरान अचानक उसके मुंह में आग पकड़ लेती है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे शख्स मुंह में फायर लिक्विड भरकर हवा में फूंकता है और उससे आग निकलती है और फिर तुरंत ही उसके मुंह में मौजूद लिक्विड के चलते उसके होंठो पर भी आग पकड़ लेती है।

फिर आग उसके मुंह को पकड़ने लगती है, जिससे आसपास खड़े लोग भी डर जाते हैं और उनके पास जो होता है, वह उसी से आग बुझाने में लग जाते हैं। मुंह में आग लगने के बाद शख्स चिल्लाने लगता है। इस दौरान कोई बोतल से पानी फेंक रहा है, तो कोई पास मौजूद टंकी से पानी निकालने की कोशिश करने लगता है। आग बुझाने की कोशिश में लोग बगल की छत पर जलता कपड़ा फेंक देते हैं। अतं में काफी कोशिश के बाद आग बुझती है।

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी शोएब विर्क ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। उसने लिखा है कि बसंत महोत्सव में गैर जिम्मेदार कारनामे- मुंह से पेट्रोल निकाल कर आग का खेल मुंह से पेट्रोल निकालकर आग उगलने का प्रदर्शन मंहगा पड़ गया। मुंह से पेट्रोल निकाल कर आग निकालना बेहद खतरनाक और जान लेवा हरकत है। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है।

इससे पहले एक घटना में एक समारोह में एक लड़का ने मुंह से पेट्रोल निकाल कर आग लगाने का प्रदर्शन किया। इससे वहां मौजूद लोगों में डर पैदा हो गया और दहशत फैल गई। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चा केरोसिन (मिट्टी का तेल) मुंह में भरकर लाइटर की आग पर थूकता है, ताकि बड़ा फ्लेम बनाया जा सके। लेकिन वो जैसे ही तेल उगलता है, आग बेकाबू हो जाती है और सीधे उसके चेहरे को चपेट में ले लेती है। कुछ ही पल में उसका पूरा चेहरा आग से घिर जाता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com