मुंबई में भारी बारिश, दोपहर में हाई टाइड के आसार, जानिए अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते राजधानी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश पर मॉनसून की व्यापक सक्रियता दिखेगी जिसके चलते इन भागों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के मैदानी भागों में ज्यादा बारिश रेकॉर्ड की गई है। पूर्वोत्तर के राज्यों में आज भी की जगह मसूलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में मध्यम बारिश होने का अनुमाना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी और पूर्वी बिहार में तेज बारिश होने के आसार हैं। बिहार पहले से भी लगातार बारिश की वजह से बाढ़ का सामना कर रहा है।

मुंबई में तेज बारिश

पिछले दो घंटे से मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। इस वजह से जलभराव की स्थित पैदा हो गई है। कल भी मुंबई में भारी बारिश हुई थी और सड़कें लबालब हो गई थीं। आज बारिश थोड़ी धीमी है लेकिन सड़कों का बुरा हाल है। मौसम विभाग की माने तो मुंबई में आज 1 बजकर 43 मिनट में 4.52 मीटर की हाई टाइड आने की संभावना है।

दिल्ली में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना

स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली के आसपास चल रहा मानसून ट्रफ अब हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार से हवा की दिशा भी पश्चिमी हो जाएगी। इससे अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उमस और तापमान दोनों में इजाफा होगा। हालांकि गर्मी से कुछ राहत बनी रह सकती है। 26 जुलाई से बारिश का दौर दोबारा शुरू होने के आसार हैं।:

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com