मुंबई को बारिश से नहीं मिलेगी राहत, बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, मछुआरों को चेतावनी

मुंबई वासियों को फिलाहाल बारिश से राहत मिलता नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग ने आज मुंबई के कई इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रायगढ़ और ठाणे में मूसलधार बारिश का अनुमान है। वहीं उत्तरी केरल तट से सटे बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के पास दबाव क्षेत्र बन गया है। इसके चलते अगले तीन से चार दिनों के दौरान पश्चिमी तट और इससे सटे मध्य महाराष्ट्र तक भारी बारिश की संभवाना है।

ओडिशा में भी भारी बारिश की चेतावनी

ओडिशा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 45-55 किलोमिटर के रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह दबाव का क्षेत्र ओडिशा के बालासोर से 160 किलोमीटर दक्षिण पूर्व और पश्चिम बंगाल के दीघा से 130 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित था। अगले 48 घंटे में इसके ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते अगले 48 घंटे तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। इस वजह से छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आज भारी बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश में आज और कल हल्की बारिश हो सकती है।

केरल और तटीय कर्नाटक में मानसून सक्रिय

केरल और तटीय कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है। क्षेत्र में मानसून सक्रिय है। पिछले 24 घंटों में, होनवर में 152 मिमी बारिश हुई, जबकि मंगलुरु में 129 मिमी, कोच्ची में 121 मिमी, मडिकेरी में 77 मिमी, त्रिशूर में 52 मिमी, कन्नूर में 41 मिमी वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार ये स्थिति अगले 24 से 48 घंटों तक जारी रहने की उम्मीद है। कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश देखने को मिलेगी। 8 अगस्त को केरल के दक्षिणी भागों में गिरावट देखी जाएगी। हालांकि, केरल और तटीय कर्नाटक के उत्तरी हिस्सों में 10 अगस्त तक मध्यम से भारी वर्षा जारी रहेगी।

नेवी ने 300 लोगों को बचाया

कर्नाटक के नेवी की एक टीम ने मंगलवार को 300 लोगों को बचाया। ये लोग कदरा डेम के पास फंसे हुए थे। करवार नेवल बेस पर तैनात भारतीय नौसेना का एक बचाव दल उत्तर कन्नड़ जिले के पुलिस अधीक्षक के अनुरोध के बाद बचाव में जुट गया। भारी बारिश के कारण राज्य भर के विभिन्न जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है।

राहत और बचाव कार्य में जारी

भारतीय नौसेना की 5 टीमों को मंगलवार को भारी बारिश से प्रभावित कोल्हापुर और सांगली भेजा गया है। वे रात को सड़क मार्ग से पुणे के लिए रवाना हुई और उसे एयरलिफ्ट कर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाया गया। इसके अलावा नेवी की बचाव दल की पांच टीम को एयरलिफ्ट कर मुंबई के बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचाया गया। इससे पहले राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों द्वारा मंगलावर को कोल्हापुर में अंबेड्डी, चिखली और शिरोल से 1260 लोगों को बचाया गया।  

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com