मुंबई एयरपोर्ट पर रिक्वेस्ट के बाद भी एयर इंडिया ने बुजुर्ग यात्री को नहीं दी व्हीलचेयर

मंबई एयरपोर्ट पर एक बुजुर्ग यात्री ने व्हीलचेयर का अनुरोध किया था भारी मांग के कारण एयर इंडिया ने उसे इंतजार करने के लिए कहा लेकिन उसने चलने का फैसला किया और इसी दौरान उसकी गिरने से मौत हो गई। घटना 12 फरवरी को न्यूयॉर्क से एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री के उतरने के बाद हुई।

एयर इंडिया के एक 80 वर्षीय यात्री की मुंबई हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर न मिलने पर मौत हो गई। दरअसल, यात्री ने व्हीलचेयर का अनुरोध किया था, भारी मांग के कारण उसे इंतजार करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने चलने का फैसला किया और इसी दौरान उसकी गिरने से मौत हो गई।

मुंबई हवाई अड्डे की घटना

घटना 12 फरवरी को न्यूयॉर्क से एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री के उतरने के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर हुई। एयरलाइन के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि यात्री की उम्र 80 वर्ष से अधिक थी। एयर इंडिया ने कहा कि व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण, उसने यात्री से एयरलाइन स्टाफ-सहायता वाली व्हीलचेयर की प्रतीक्षा करने का अनुरोध किया था, लेकिन उसने अपने जीवनसाथी के साथ पैदल चलने का विकल्प चुना।

एयर इंडिया ने दी सफाई

एयर इंडिया के अनुसार, वह शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में है और आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है। कंपनी ने कहा कि प्री-बुकिंग करने वाले सभी यात्रियों को व्हीलचेयर सहायता प्रदान करने की स्पष्ट रूप से निर्धारित नीति है।

घटना पर मुंबई हवाईअड्डा संचालक एमआईएएल की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com