आटा बिस्कुट-  मैदे की अधिकता के चलते ज्यादातर बिस्कुट सेहत के लिहाज से  खाने  योग्य नहीं होते, इसलिए आटा बिस्कुट अच्छा विकल्प हो सकता है।
ओट्स बिस्कुट- अगर  आप  अपनी सेहत को लेकर सतर्क हैं, तो ओट्स बिस्कुट आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। ये पौष्टिक, हल्के  और सुपाच्य भी होते हैं।

लो फैट्स बिस्कुट-  इसे फैट्स फ्री बिस्कुट भी कहा जाता है। सेहत के लिहाज से ये बेस्ट बिस्कुट की श्रेणी में आते हैं। इसमें वसा नाम मात्र का होता है। इसे घर पर भी बनाया जा सकता है।
डाइजेस्टिव बिस्कुट- इसे अनाज और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें उच्च फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। यह वजन घटाने में भी सहायक है। 
जीरा बिस्कुट- जीरा बिस्कुट स्वाद  और सेहत से भरपूर होते हैं । इनमें  कैलरी की मात्रा कम होती है। इन्हें चाय के साथ एक आदर्श स्नैक्स माना जाता है।
मीठे बिस्कुट के इस्तेमाल से बचें-
अगर आप चाय के साथ मीठे बिस्कुट खाने के आदी हैं, तो सावधान हो जाएं। ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये दांतों के लिए भी नुकसानदेह हैं। ज्यादा मीठे के सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है, खनिज लवणों का स्तर भी असंतुलित होने लगता है। 
ध्यान रखें ये बातें-
हमेशा पैकेट बंद बिस्कुट खरीदें। खरीदने से पूर्व सील और एक्सपायरी डेट की जांच जरूर करें।
संभव हो तो आहार विशेषज्ञ के परामर्श के अनुसार मनपसंद बिस्कुट का चयन करें।
कम शुगर और कम वसा वाले बिस्कुट का चयन करें।
हल्के, सुपाच्य और ज्यादा फाइबर वाले बिस्कुट का चयन करें।
ओट्स बिस्कुट बेहतर विकल्प हैं।
बिस्कुट से होने वाले नुकसान-
शोधकर्ताओं के अनुसार, बिस्कुट या प्रोसेस्ड उत्पादों में ट्रांस फैट्स की अधिकता होती है। इनसे याददाश्त संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है ’इनके अधिक सेवन से आपका गुस्सा बढ़ सकता है ’ये दिल के रोगों के खतरों को भी बढ़ा सकते हैं ’फैट्स की अधिकता के चलते ये मोटापा भी बढ़ सकते हैं।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
