देश में हो रहे लगातार अपराधों से मानों ऐसा लगता हो जैसे हिंदुस्तान अपराधों में दिनों दिन आगे निकलता जा रहा हो। जानकारी के अनुसार बता दें कि झारखंड के रांची में एक ऐसी अविश्वसनीय घटना हुई है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरत में पड़ गया। वहीं पुलिस के अनुसार 16 साल की लड़की जिसे कथित रूप से मई में मार दिया गया था और उसके टुकड़े कर दिए गए थे, वह सोमवार को अपने घर जिंदा लौट आई है। 
वहीं रिपोर्ट्स के आधार पर बता दें कि दिल्ली पुलिस का मानना था कि शहर में इस लड़की की हत्या हुई और फिर इसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। साथ ही रांची में लापुंग पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इन-चार्ज विकास कुमार के अनुसार, हम उससे मिले और पता चला कि उसे पिछले साल जुलाई में तस्कर चंड़ीगढ़ ले गए थे और उससे शहर में लोगों के घरों में काम के लिए रखा और फिर नोएडा ले गए। वहीं 4 मई को दिल्ली पुलिस को एक लड़की का शव दिल्ली में निहाल विहार में नाली में टुकड़ों में मिला था और लड़की के बड़े भाई ने शिनाख्त में उसने अपनी बहन बताया था। इसके बाद पुलिस ने परिवार को लड़की का शव सौंप दिया था और दावा किया गया कि मामला हल हो गया है।
गौरतलब है कि परिवारवालों और पुलिसवालों को तब सदमा लग गया जब लड़की जिंदा लौट आई। वहीं डीसीपी सेजु पी कुरुविला ने कहा कि दिल्ली पुलिस को झारखंड पुलिस ने जानकारी दी कि लड़की रांची में अपने परिवार के साथ है। जिस लड़की को जिंदा मान लिया गया था, वह जिंदा है और मई में मिले किसी अन्य लड़की के शव की पहचान की जा रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal