हिमाचल के कसौली में एक महिला ने अपनी बुजुर्ग सास की जान ले ली। लोहे की पाइप से सिर पर वार कर इसने सास को मौत के घाट उतार दिया। गंभीर रूप से जख्मी बुजुर्ग महिला को पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया।
यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद इसे परवाणू अस्पताल रैफर किया गया। मगर महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान 65 वर्षीय भागो देवी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी बहु के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार यह वारदात कसौली के पट्टा पंचायत के खलग गांव की है। सुबह करीब सात बजे अचानक महिला ने अपनी चाची सास पर चूल्हे में फूंक मारने वाले लोहे की पाइप से वार कर दिया। इससे बुजुर्ग महिला आंगन में गिर पड़ी।
बाद में इसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से इसे परवाणू अस्पताल रैफर किया गया था। मगर अस्पताल पहुंचते ही इसने दम तोड़ दिया। डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान का कहना है कि आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। इसे गिरफ्तार किया जा रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal