महिला दिवस पर Google ने की इम्पैक्ट चैलेंज की घोषणा, जानें क्या कहा सीईओ सुंदर पिचाई ने

पूरी ​दुनिया आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट कर रही है। हर कोई अलग तरीके से महिलाओं की भूमिका और कार्यों की सराहना कर रहा है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपने कदम जमा चुकी हैं। ऐसा कोई क्षेत्र या काम नहीं जिसमें महिलाओं ने अपना लोहा न मनवाया हो। यही वजह है कि दुनिया महिलाओं के योगदान की सराहना करने से नहीं चूकती। महिला दिवस के मौके पर हर कोई महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट कर रहा है। ऐसे में टेक इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी Google ने भी महिला दिवस के मौके प0र महिलाओं और लड़कियो के लिए एक बड़ी घोषणा की है। Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने आज घोषणा की है कि ‘आज हम महिलाओं और लड़कियों के लिए ग्लोबल इम्पैक्ट चैलेंज शुरू कर रहे हैं।

Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने घोषणा की है ‘आज हम महिलाओं और लड़कियों के लिए एक वैश्विक http://Google.org इम्पैक्ट चैलेंज शुरू कर रहे हैं। हम गैर-लाभकारी और सामाजिक उद्यमों को 25 मिलियन अमरीकी डालर अनुदान प्रदान करेंगे, जो महिलाओं को व्यवस्थित अवरोधों, आर्थिक समानता और अधिक की मदद करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।’

Google ने बनाया Doodle

महिला दिवस के मौके पर Google ने महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए खास अंदाज में Doodle बनाया है। इस Doodle में एक एनिमेटेड वीडियो बनाकर शेयर किया गया है। जिसके माध्यम से यह जानकारी दी गई है कि आज महिलाओं हर क्षेत्र में आगे हैं। एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने से लेकर महिलाओं आज देश का नेतृत्व भी कर रही हैं। इसके अलावा इंजीनियर, वैज्ञानिक, डॉक्टर, लेखक समेत प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी उपलब्धियों के माध्यम से लोहा मनवाया है। यही वजह है कि आज महिलाएं हर प्रोफेशन में आगे हैं। कुछ सेकेंड के इस एनिमेटेड वीडियो में महिलाओं को उपलब्धि को बेहद ही खास अंदाज में दर्शाने की कोशिश की गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com