महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट जल्द होंगे जारी

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी कोई आधिकारिक सूचना जारी नही की गई है। 

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जाकर अपने स्कोर चेक कर पाएंगे।

आपको बता दें कि यह परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी और महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लगभग 26 लाख छात्रों ने भाग लिया था। छात्रों को अपने स्कोर को चेक करने के लिए अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। 

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा में में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% अंक हासिल करने होंगे। इसमें सभी विषयों मुख्य और वैकल्पिक दोनों के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा शामिल हैं। 

रिजल्ट जारी होने के बाद, कैसे चेक कर पाएंगे चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे। 
  • उसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना रोल नंबर और माता का नाम जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रर्दशित हो जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद छात्र भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Maharashtra SSC HSC Result 2024: पिछले वर्षों में कब जारी हुए थे परिणाम 

  • 2023-  25 मई
  • 2022-  7 जून
  • 2021-  3 अगस्त 
  • 2020- 16 जुलाई
  • 2019- 28 मई

Maharashtra SSC HSC Result 2024: पिछले साल क्या रहा था पास प्रतिशत  

2023 में महाराष्ट्र कक्षा 12वीं में कुल पास प्रतिशत 91.25% रहा था। इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कों के लिए पास प्रतिशत 89.14% वहीं लडकियों का पास प्रतिशत 94.73% दर्ज किया गया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com