महाराष्ट्र सरकार द्वारा नियुक्त एक उच्चस्तरीय समिति ने कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी के मद्देनजर राज्य भर में जेलों में बंद 50 फीसद कैदियों को अस्थायी रूप से रिहा करने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि कोरोना से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की जेलों में भी कोरोना के मामले सामने आ गए हैं।
इसी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस के 70,756 मामले सामने आ गए हैं। पिछले 24 घंटे में 3604 मामले सामने आए हैं। इनमें से 46,008 एक्टिव केस हैं। 22,454 मरीज ठीक हो गए हैं। 2293 लोगों की मौत हो गई है।
कांगड़ा में तीन नए कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं।अब हिमाचल प्रदेश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 62 हो गई है। इसमें 21 एक्टिव केस शामिल हैं।
3 नए मामलों में से एक पुलिस हेड कांस्टेबल है और एक की ट्रैवल हिस्ट्री जालंधर (पंजाब) है। राज्य के विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने इसकी जानकारी दी है।
स्टेशनों पर यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी। हमने उनसे यात्रा करने का भी अनुरोध किया है, क्योंकि स्टेशनों पर कोई भी कुली उपलब्ध नहीं है।
हम प्रत्येक यात्री के डेटा को उनकी राज्य सरकार को सौंपेंगे। रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने इसकी जानकारी दी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal