महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पूरे भारत के कई राज्यों को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल समेत कई अन्य राज्यों में आज बारिश की चेतावनी है।साथ ही बुधवार को पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई है।

इसके अलावा बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। आज अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश को लेकर मौसम का पूर्वानुमान किया है। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क तेज़ रहेगा।

उत्तराखंड में बाढ़ से काफी तबाही मची है।उत्तरकाशी जिले में बाढ़ प्रभावित अरकोट के लिए राहत सामग्री भेजे जाने का काम जारी है।देहरादून में सहस्त्रधारा हेलीपैड से दो हेलिकॉप्टरों को भोजन, पानी और अन्य राहत सामग्रियों के साथ भेजा गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com