मध्य प्रदेश के पश्चिम-पूर्व में आज आखरी बार बारिश की सम्भावना है। बताया जा रहा है की कल से विदा हो सकता है मानसून। भारत के उत्तर में बर्फ़बारी की सम्भावना भी है। आपको बता दे की दो दिन बाद ठण्ड की चमक मध्य प्रदेश में भी है।

वहीं अब फिर परिस्थितियां करवट ले रहीं है। कल महाराष्ट्र में खासी वर्षा कई जगह हुई है। अब मानसूनी हवाएं टर्न ले रही हैं। वे भारत में पूर्वी दिशा से आकर दक्षिण राज्यों से होते हुए महाराष्ट्र से गुजरात को छूते हुए मध्य प्रदेश के पश्चिम-दक्षिण से होकर उत्तर-पूर्व की ओर बह रहीं हैं।
मध्य प्रदेश में आज पश्चिम भाग में सामान्य बारिश की सम्भावना है जबकि पूर्व में कुछ जगह भारी बारिश भी हो सकती है। अगले दो दिनों में मध्य प्रदेश में ठण्ड दस्तक दे सकती है। मानसून दो दिन बाद मध्य प्रदेश से विदा हो जायेगा। भारत के उत्तर में आज जम्मू कश्मीर, हिमांचल में बर्फ़बारी की सम्भावना है। वहीँ दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में बारिश का सिलसिला चलता रहेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal