मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियलस को दर्ज करना होगा।
इस दिन होगी परीक्षा
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से कुल 7500 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 30 अक्टूबर को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जानी है। पहली शिफ्ट सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 02:30 से 4:30 तक आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदावारों को सुबह की शिफ्ट के लिए 7:30 से 8:30 के बीच और दोपहर की शिफ्ट के लिए 12:30 से 01:30 बजे के बाच रिपोर्ट करना होगा।
MP Police Constable Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
बोर्ड की ओर से कॉन्स्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।