भूस्खलन से सोनप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे फिर बंद, दो स्थानों पर मलबा और बोल्डर आने से यातायात ठप

सोनप्रयाग गौरीकुंड के मुनकटिया के पास भूस्खलन व बोल्डर आने से सड़क अवरुद्ध हो गई। वहीं सोनप्रयाग से आगे घाटी की ओर सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने और सड़क का हिस्सा नीचे से कट जाने के कारण सावधानी के साथ यातायात संचालित किया जा रहा है।

रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच शुक्रवार सुबह सोनप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो स्थानों पर भूस्खलन और बोल्डर आने से मार्ग बंद हो गया है। इससे केदारनाथ यात्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। वहीं एक अन्य क्षतिग्रस्त स्थल पर सावधानी के साथ यातायात संचालित कराया जा रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग के सोनप्रयाग गौरीकुंड के मुनकटिया के पास भूस्खलन व बोल्डर आने से सड़क अवरुद्ध हो गई है। वहीं सोनप्रयाग से आगे घाटी की ओर सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने और सड़क का हिस्सा नीचे से कट जाने के कारण सावधानी के साथ यातायात संचालित किया जा रहा है। एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन प्रभावित स्थानों से मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के प्रयास जारी हैं।

खतरे के निशान से ऊपर बह रही अलकनंदा और मंदाकिनी
रुद्रप्रयाग जिले में लगातार जारी बारिश के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह अलकनंदा का जलस्तर 627.50 मीटर दर्ज किया गया, जबकि इसका खतरे का निशान 627.00 मीटर है। वहीं मंदाकिनी का जलस्तर 626.50 मीटर पहुंच गया है, जबकि इसका खतरे का निशान 626.00 मीटर निर्धारित है।

नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। आपदा प्रबंधन, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को लगातार नदी तटों से दूर रहने और अनावश्यक रूप से नदी के समीप नहीं जाने की अपील की जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com