भूकंप के झटकों से कांपा मणिपुर, घबराकर घरों से बाहर भागे लोग

मंगलवार की सुबह मणिपुर के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मणिपुर के कामजोंग जिले में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 रही।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक यह भूकंप सुबह 5:59 बजे आया। इससे कामजोंग और उसके आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर भाग गए।

62 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अक्षांश: 24.703 N, देशांतर: 94.415 E पर 62 किलोमीटर की गहराई में था। झटके इतने तेज थे कि इसका असर नगालैंड और असम में भी देखा गया।

हालांकि अभी तक किसी से हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। इसके पहले सोमवार को भी उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सोमवार की रात 8:32 बजेपौड़ी गढ़वाल में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया था।

इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं सोमवार की सुबह जापान में भी 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। तब जापान के समंदर में 80 सेमी तक ऊंची लहरें उठी थीं, जो तटों से टकराई थी। जापान में सुनामी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com