भारत में हुआ लॉन्च ASUS ROG Phone 2

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में क्या बड़े अपडेट्स आएंगे, इसके बारे में यहां आपको पल-पल की जानकारी मिलेगी। यहां स्मार्टफोन की लीक्ड रिपोर्ट से लेकर, लॉन्च और सेल के बारे में जानकारी मिलेगी। टेक्नोलॉजी के बारे में दिन भर के बड़े अपडेट्स आपको मिलेंगे। आज टेक्नोलॉजी का हमारे जीवन में क्या महत्व है, टेक्नोलॉजी एक ऐसी चीज है जो हर दिन बदलती रहती है।

आज हम जिस टेक्नोलॉजी के साथ रह रहे हैं, कल वही टेक्नोलॉजी पुरानी हो जाती है। इंटनरेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लैस इस फास्ट लाइफस्टाइल में हमें टेक्नोलॉजी के बारे में पल-पल की जानकारी मिलनी चाहिए। आज Asus अपने गेमिंग स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने वाला है। Nokia 7.2 को आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा दिन भर की बड़ी टेक घटनाओं के बारे में आपको यहां जानकारियां मिलती रहेंगी।

 2:00PM- ASUS ROG Phone 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB+128GB और 12GB+515GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत Rs 37,999 है, जबकि इसके हाई एंड वेरिएंट की कीमत Rs 59,999 है। इसके अलावा Asus ने कई एक्सेसरीज भी लॉन्च किए हैं।

12:45pm- दूरसंचार मंत्रालय अगले साल भारत में 5G सर्विस को रोल आउट करने की तैयारी कर रही है। इस सर्विस को फुल-फ्लेज तौर पर रोल आउट होने में 5 से 6 साल का वक्त लग सकता है। काउंटर प्वाइंट रिसर्च के डायरेक्टर नील शाह ने कहा कि भारत में 5G सेवा को लोगों तक पहुंचाने में 2023 से 2025 तक का समय लग सकता है। सबसे पहले देश में 5G के लिए इकोसिस्टम डेवलप करना होगा, जो कि सबसे बड़ा चुनौती वाला काम है।

12:20pm- PUBG Mobile यूजर्स को लेटेस्ट iOS 13 अपडेट के साथ गेम खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बात की जानकारी, कई यूजर्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी है। पिछले दिनों ही Apple ने अपने iPhones के लिए लेटेस्ट iOS 13 अपडेट को रिलीज किया है।

इसके बाद से प्लेयर्स को गेम खेलने में परेशानी आई है। PUBG Mobile ने यूजर्स की इस परेशानी पर रिस्पॉन्ड करते हुए लिखा है कि हमें इस बात की जानकारी मिली है लेटेस्ट अपडेट के बाद स्क्रीन को टच करने के बाद यूजर्स को गेम खेलने में दिक्कत आ रही है।

11.40am- Oppo ने भारत में अपने स्मार्टफोन F11 और F11 Pro की कीमत में Rs 2,000 की कटौती की है। जिसके बाद यूजर्स Oppo F11 Pro के 6GB वेरिएंट को Rs 19,990 में खरीद सकते हैं। इन स्मार्टफोन को इसी साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। Oppo F11 और F11 Pro में प्राइस कट के बाद नई कीमत जानने के लिए 

10:40am- WhatsApp के लिए नए फीचर को रोल आउट किया गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने स्टेटस को हाइड या म्यूट कर सकेंगे। इसके अलावा Facebook के पेमेंट फीचर Facebook Pay के बीटा वर्जन को भी रोल आउट किया गया है। जल्द ही Facebook के जरिए भी ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर करने की सुविधा मिल सकती है।

9.50am- Realme 5 Pro आज एक बार फिर से कंपनी की आधिकारिक साइट और Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। जिसके 4GB रैम + 64GB वेरिएंट की कीमत Rs 13,999 है। जबकि 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत Rs 14,999 है। वहीं 8GB + 1284GB मॉडल को Rs 16,999 में खरीद सकते हैं। Realme 5 Pro के सेल ऑफर्स के बारे में जानने के लिए 

9:15am- Motorola के बजट स्मार्टफोन Moto E6s की पहली सेल आज आयोजित की जाएगी। इस स्मार्टफोन को पिछले सप्ताह Rs 7,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन ड्यूल रियर कैमरे और वाटरड्रॉप नॉच फीचर के साथ आता है। इसके सेल ऑफर्स के बारे में जानने के 

8:44am- OnePlus 7, OnePlus 7 Pro के लिए Android 10 पर आधारित Oxygen OS 10 अपडेट रोल आउट कर दिया गया है। यह अपडेट भारतीय यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। यूजर्स इस दोनों स्मार्टफोन्स में इस लेटेस्ट अपडेट को डाउलोड कर सकते हैं। OnePlus 7 सीरीज के लेटेस्ट अपडेट के चेंज लॉग के बारे में जानने के लिए

8:30am- Apple अपने लेटेस्ट iPhone 11 सीरीज के लिए जल्द ही स्मार्ट बैटरी केस की घोषणा कर सकता है। इस स्मार्ट बैटरी केस के जरिए नए iPhone 11 सीरीज की बैटरी 4 से 5 घंटे ज्यादा चलेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्मार्ट बैटरी केस के मॉडल्स को हाल ही में स्पॉट किया गया है।

8:00am- Nokia 7.2 आज से सेल के लिए होगा उपलब्ध

HMD Global के पिछले दिनों भारत में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Nokia 7.2 को आज के ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले IFA 2019 में पेश किया गया था।

पिछले सप्ताह ही इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप दिया गया है। इसके सेल ऑफर्स के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए 

7:45am- Asus ROG Phone 2 गेमिंग स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट दिन के 12 बजकर 30 मिनट पर आयोजित किया जाएगा।

इस स्मार्टफोन को 48 मेगापिक्सल के ड्यूल रियर कैमरे और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com