ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स भारत के दौरे पर हैं। आज (15 नवंबर) उनके भारत दौरे का आखिरी दिन है। प्रिंस चार्ल्स दुनिया के सबसे चर्चित ब्रिटेन के शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय, बेटे-बहुओं, पोते, पोतियों के अलावा रानी के करीबी रिश्तेदार इस शाही परिवार के सदस्य हैं।

इस परिवार का नाम आते ही हमें उनका शाही अंदाज नजर आता है, उनकी ठाठबाट दिखती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस शाही परिवार में कई ऐसे अजीब नियम बने हैं, जो हर किसी को मानने पड़ते हैं। ये नियम वर्षों से चले आ रहे हैं।
परिवार के दो वारिस एक साथ सफर नहीं कर सकते। यानी पिता भी अपने पुत्र के साथ सफर नहीं कर सकता। यह नियम उत्तराधिकारी की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। हालांकि प्रिंस विलियम और केट ने हाल में यह नियम तोड़ते हुए अपने बच्चे के साथ सफर किया। लेकिन बाद में इस पर रोक लग गई।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal