भारत-चीन के बीच आज मेजर जनरल स्तर की वार्ता, सीमा विवाद पर चर्चा

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच गतिरोध खत्म होता नहीं दिख रहा। दोनों देशों के बीच सैनिकों की वापसी को लेकर जो सहमति बनी थी वह जमीन पर लागू होती नहीं दिख रही। इस बीच भारत और चीन के बीच आज दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में एक बार फिर मेजर जनरल स्तर की वार्ता होने वाली है। भारतीय सेना के सूत्र के मुताबिक इसमें चीन द्वारा लद्दाख सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास डिसएंगेजमेंट प्रक्रिया पर चर्चा होगी।

इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने माना था कि गत पांच मई के बाद चीनी सैनिकों ने गलवन घाटी समेत पूर्वी लद्दाख के कई इलाकों में एलएसी का उल्लंघन किया था। चीनी सैनिक कुगरंग नाला, गोगरा और पैंगोंग लेक के उत्तरी किनारे पर 17-18 मई को घुसे थे। इसके अलावा उसने बड़ी संख्या में सैनिकों का जमावड़ा किया है। मंत्रालय के मुताबिक एलएसी पर चीनी आक्रामकता में कमी नहीं आई है और सैन्य गतिरोध लंबा खिंचने की आशंका है। वहीं, तनाव घटाने के लिए दोनों पक्षों के बीच कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर वार्ता का दौर लगातार जारी है।

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच गतिरोध खत्म होता नहीं दिख रहा। दोनों देशों के बीच सैनिकों की वापसी को लेकर जो सहमति बनी थी वह जमीन पर लागू होती नहीं दिख रही। इस बीच भारत और चीन के बीच आज दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में एक बार फिर मेजर जनरल स्तर की वार्ता होने वाली है। भारतीय सेना के सूत्र के मुताबिक इसमें चीन द्वारा लद्दाख सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास डिसएंगेजमेंट प्रक्रिया पर चर्चा होगी।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com