भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

भारत और उज्बेकिस्तान की सेनाएं एक संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग ले रही हैं। इसका उद्देश्य सहयोग को बढ़ावा देना और अर्ध-पर्वतीय क्षेत्र में संयुक्त संचालन करने की क्षमता को बढ़ाना है। 12 अप्रैल से शुरू यह सैन्य अभ्यास 25 अप्रैल तक चलेगा।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दल ‘डस्टलिक’ नामक भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास के सातवें संस्करण के लिए उज्बेकिस्तान पहुंचा है। यह संयुक्त प्रशिक्षण 48 घंटे के अभ्यास में समाप्त होगा। इसका उद्देश्य संयुक्त संचालन के लिए सामरिक अभ्यासों को मान्य करना है। इसमें अवैध सशस्त्र समूहों के निपटान के लिए विशेष संचालन की तैयारी और कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

उज्बेकिस्तान में कहां हो रहा अभ्यास?

यह अभ्यास 25 अप्रैल तक उज्बेकिस्तान के नामंगाम में गुरुम्सराय फील्ड ट्रेनिंग एरिया में आयोजित हो रहा है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार भारतीय दल में 60 कर्मी शामिल हैं, जिसमें भारतीय सेना के 45 कर्मी मुख्य रूप से महार रेजिमेंट की एक बटालियन से और भारतीय वायु सेना के 15 कर्मी शामिल हैं।

उज्बेकिस्तान दल में भी लगभग 60 कर्मी उज्बेकिस्तान सेना और उसकी वायु सेना से शामिल हैं। अभ्यास का ध्यान उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना, संयुक्त सामरिक अभ्यास और विशेष हथियारों के कौशल के मूलभूत सिद्धांतों पर होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com