भारत आई प्रियंका चोपड़ा सात समंदर पार कर वोट देने ,कंगना ने भी डाला वोट…

चौथे चरण में 72 सीटों के लिए वोटिंग हैं। महाराष्ट्र की 17 सीटों में से मुंबई की छह सीटों पर वोटिंग हो रही है। मुंबई में वोटिंग के दौरान बॉलीवुड सितारों ने सुबह-सुबह पोलिंग बूथ में पहुंच कर मतदान किया है। बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारे इस बार राजनीति में कदम रख रहे हैं। इनमें से कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर हैं, तो वहीं भाजपा से सन्नी देओल पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।चौथे चरण के दौरान मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मतदान किया है। हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में ही रह रही है, जो कि अब प्रियंका वोट देने भारत आईं हुई हैं।

 

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुंबई के खार रोड स्थित पोलिंग बूथ में वोट किया है। बता दें कि कंगना एक्टिंग के साथ-साथ अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।

मुंबई में संगीतकार जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आजमी ने वोट किया है। पिछले दिनों शबाना और जावेद अख्तर ने सीपीआइ उम्मीदवार कन्हैया के प्रचार प्रसार के लिए बेगूसराय पहुंचे हुए थे।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने मुंबई के विले पार्ले में बने पोलिंग बूथ पर वोट किया है। बता दें कि सोनाली बेंद्रे पिछले दिनों अमेरिका से कैंसर का इलाज कराकर भारत आई हैं।

अभिनेत्री भाग्यश्री ने मुंबई के विले पार्ले में बने पोलिंग बूथ पर वोट किया है। बता दें कि अभिनेत्री भाग्यश्री ने बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान के अपोजिट काम किया था।

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने मतदान किया है। अनुपम खेर ने जुहू के पोलिंग बूथ नं 235-240 में वोट डाला है। बता दें कि अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर भाजपा की टिकट से चण्डीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई में जुहू के पोलिंग बूथ पर वोट किया।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और पत्नी किरण राव ने मतदान किया है। दोनों ही सितारों ने मुंबई के बांद्रा स्थित संत अन्ने हाई स्कूल में वोटिंग की है।

मशहूर अभिनेत्री रेखा ने बांद्रा के 283 नंबर पोलिंग बूथ पर मतदान किया है। बता दें कि अभिनेत्री रेखा कांग्रेस की ओर से राज्य सभा सांसद भी रह चुकी हैं।

उत्तर मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने बांद्रा के 190 पोलिंग बूथ में मतदान किया है। बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला के सामने भाजपा के जमीनी नेता उम्मीदवार गोपाल शेट्टी चुनाव लड़ रहे हैं।

चौथे चरण के दौरान मशहूर अभिनेत्री शुभा खोटे ने जुहू के पोलिंग बूथ पर वोट किया है।  बता दें कि अभिनेत्री शुभा खोटे ने परदेश, महाराजा, सिर्फ तुम समेत कई बड़ी फिल्मों में काम किया है।

अहमदाबाद से भाजपा सांसद परेश रावल ने पत्नी संग मतदान किया है। मुंबई के विले पार्ले में 250-256 पोलिंग बूथ पर भाजपा नेता व एक्टर परेश रावल ने पत्नी स्वरुप संपत के साथ वोट डाला है।

गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रविकिशन ने मतदान किया है। रविकिशन ने गोरेगांव के पोलिंग बूथ पर लगी लंबी लाइन में इंतजार करने के बाद वोट किया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com