भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

संघ लोक सेवा आयोग ने आज, यानी 17 नवंबर, 2023 को यूपीएससी आईएफएस मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार यूपीएससी भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 में उपस्थित होने वाले हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC IFS Mains: इतने दिन तक उपलब्ध रहेगा एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड आज (17 नवंबर) से लेकर 3 दिसंबर, 2023 तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इसलिए उम्मीदवार समय रहते इसे डाउनलोड अवश्य कर लें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका आगे बताया गया है।

UPSC IFS Mains 2023: परीक्षा की तिथि

संघ लोक सेवा आयोग पूरे भारत में 26 नवंबर, 2023 से भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 आयोजित करेगा। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा और दोपहर का सत्र दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड 2023 तक पहुंचने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • एडमिट कार्ड को चेक और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास संरक्षित करके रखें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com