विदेश घूमने की इच्छा तो सभी की होती है, लेकिन कई बार वीजा की वजह से प्लान खटाई में पड़ जाता है। अलग-अलग देशों में जाने के लिए वीजा का खर्च भी अलग-अलग होता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय पासपोर्ट इस साल 66वें स्थान पर रहा है। भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को 132 देशों की यात्रा के लिए वीजा की जरूरत है, हालांकि उनको 41 देशों में आगमन के बाद वीजा मिल सकता है। इसके अलावा 25 देश ऐसे हैं जहां बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है।
अगर आपके पास भी भारतीय पासपोर्ट है तो हम अपनी इस खबर में बता रहे हैं कि दुनिया के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में घूमने जाने के लिए आपके वीजा का खर्च कितना आएगा?
थाईलैंड: थाईलैंड भारतीय नागरिकों को अपने देश में आगमन पर 4,452 रुपये में वीजा देता है। इस वीजा की अवधि 15 दिनों तक के लिए ही मान्य होती है। यह एक खूबसूरत देश है।
इंडोनेशिया: भारतीय पासपोर्ट धारक इंडोनेशिया में बिना वीजा के 30 दिनों तक यात्रा कर सकते हैं। इस देश की करेंसी पर भगवान गणेश की फोटो होती है।
ब्रिटेन: भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए यूके में स्टैण्डर्ड विजटर वीजा का खर्च (93 पाउंड) 8,872 रुपये है। इस वीजा से आप ब्रिटेन में 6 महीने तक रह सकते हैं।
फ्रांस: भारतीय पासपोर्ट धारकों को फ्रांस में यात्रा के लिए शेंगेन वीजा मिलता है, जिससे फ्रांस के 26 राज्यों में यात्रा की जा सकती है। कम अवधि के लिए वीजा का खर्च 60 यूरो 5,095 रुपये है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal