भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सिक्किम विधान सभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें सूची में नौ उम्मीदवार के नाम हैं। ग्यालशिंग-बरनी याक से भाजपा ने भरत कुमार शर्मा को टिकट दी है। वहीं नामथांग-रातेयपाणी से जनक कुमार गुरूंग को मैदान में उतारा गया है। टेमी नम्फिंग से भूपेंद्र गिरी को मौका दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सिक्किम विधान सभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें सूची में नौ उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें केवल एक महिला उम्मीदवार है।
ग्यालशिंग-बरनी याक से भाजपा ने भरत कुमार शर्मा को टिकट दी है। वहीं नामथांग-रातेयपाणी से जनक कुमार गुरूंग को मैदान में उतारा गया है। टेमी-नम्फिंग से भूपेंद्र गिरी को मौका दिया गया है।
रंगंग-यंगंग सीट से गोपी दास पोखरेल मैदान में हैं। खमदोंग सिंगतम विधानसभा क्षेत्र से चेतन सपकोटा को चुनाव लड़ने का मौका मिला है। वहीं, रिनॉक से प्रेम छेत्री तो चुजाचेन से दुकनाथ नेपाल व नामचेबुंग सीट से पूजा शर्मा और द्ज़ोंग से पेंज़ोन्ग लेपचा को टिकट मिला है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal