दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजें लगभग साफ हो गए हैं। दिल्ली में एक बार फिर लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर भरोसा जताया है। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

जीत के बाद पार्टी दफ्तर से अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवालों गजब कर दिया आप लोगों ने, आई लव यू। वहीं, भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा में जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करती है।
भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा में जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।
इस विश्वास के साथ की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली का विकास करेगी, मैं श्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बधाई देता हूं।’
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal