भगवान शनि देव को प्रसन्न करने के लिए श्रेष्ठ है, दान जानिए…

शनिवार भगवान शनि देव को प्रसन्न करने का दिन होता है। शनिवार के दिन कई ऐसे उपाय हैं जिनके अपनाने से न्याय के अधिपति भगवान श्री शनिदेव बहुत प्रसन्न होते हैं। यही नहीं भगवान शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सबसे बढि़या माध्यम है दान यदि हम गरीबों को दान देते हैं तो भगवान शनिदेव बेहद प्रसन्न होते हैं। यदि भगवान शनि देव की कृपा पानी हो तो तेल का दान बेहद अच्छा होता है यही नहीं ज्योतिषीय मान्यता के तहत कहा जाता है कि शनि की धातु लौह होता है इसलिए इस दिन लौहे का दान किया जाता है। यही नहीं भगवान को काला कपड़ा चढ़ाकर श्रद्धालु समस्याओं से बच जाता है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई बार शनिवार के दिन चीटियों के लिए आटा दान करने का विधान भी है। यही नहीं भगवान शनि देव लोगों द्वारा सेवा कार्य करने से भी प्रसन्न होते हैं तो दूसरी ओर दान कार्य करने से भी भगवान प्रसन्न होते हैं।

शनिवार के दिन लौहा, कालीउड़द, काले तिल, काला कपड़ा दान करना बेहद पुण्यदायक माना जाता है। दरअसल जातक की जन्मकुंडली में शनि की स्थिति के अनुरूप लोगों को फल मिलता है। कई बार शनि उच्च के होते हैं तो कई बार वे नीच के होते हैं। ऐसे में भगवान शनि देव समय, परिस्थिति के अनुसार फल देते हैं। शनि देव के प्रभाव को ढैया और साढ़े साती के तौर पर जाना जाता है। इस दौरान कोई व्यक्ति अर्श से फर्श तक भी उठ जाता है तो किसी को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं भगवान शनि देव एक न्यायाधीश की तरह जातक को फल देते हैं। मान्यता है कि इनका प्रभाव मानवों के साथ देवताओं पर भी पड़ता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com