अंडा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है उतना ही स्वाद में भी लाजवाब होता है। ये मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। साथ ही बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप इसे अपने ब्रेकफास्ट का हिस्सा भी बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम अंडे से बनी कुछ स्वादिष्ट डिशेज की रेसिपी (Egg Recipes) जानेंगे।
अंडा सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, इसका अंदाजा तो आपको होगा ही। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन-डी, सेलेनियम और विटामिन-बी12 जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये मांसपेशियों, हड्डियों, आंखों, बालों और दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए अपनी डाइट में अंडों को शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। आप चाहें, तो इसे रोज भी खा सकते हैं। इसलिए हम आपको अंडे से बनी कुछ खास डिशेज की रेसिपी बताने वाले हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।
अंडा सैंडविच
सामग्री:
4 उबले अंडे
8 स्लाइस ब्राउन ब्रेड
3/4 कप ताजी क्रीम
1 चम्मच पिसी हुई काली मिर्च
1/2 कटी हुई शिमला मिर्च (हरी मिर्च)
नमक स्वादानुसार
विधि:
सबसे पहले सभी ब्रेड स्लाइस के किनारे काट कर एक तरफ रख दें।
अब उबले हुए अंडों को छीलें और एक बड़े कटोरे में मैशर या कांटे की मदद से मैश कर लें। दूसरी ओर, दूसरे बाउल में फ्रेश क्रीम डालें और उसे भी अच्छे से ब्लेंड कर लें।
क्रीम के कटोरे में मैश किए हुए अंडे, नमक, काली मिर्च पाउडर, कटी हुई शिमला मिर्च डालें। एक चम्मच का उपयोग करके सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें।
अब एक ब्रेड स्लाइस लें और इस मिश्रण को अच्छे से फैला लें। अब इसे ब्रेड के सादे टुकड़े से ढक दें। मनचाहे आकार में काटें और अंडा सैंडविच का आनंद लें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal