श्रीदेवी के अचानक निधन से पूरा देश सदमे में है। ऐसे में उनकी मौत को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। पहले कहा जा रहा था कि बोनी कपूर ने सबसे पहले श्रीदेवी को होटल के बाथरूम में अचेत अवस्था में देखा था। उसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। लेकिन अब एक अलग बात सामने आ रही है। 
एक अखबार की रिपोर्ट्स के अनुसार बोनी कपूर नहीं, होटल के एक स्टाफ ने श्रीदेवी के साथ कुछ अनहोनी होने की आशंका जताई थी। सूत्र के अनुसार स्टाफ ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे श्रीदेवी ने रिसेप्शन से पानी मनाया था। जिसके 15 मिनट बाद जब वह पानी लेकर पहुंचा तो कई बार डोरबेल बजने के बाद भी जब श्रीदेवी ने दरवाज़ा नहीं खोला तो उसने इसकी जानकारी दी। दरवाजा खोलने पर श्रीदेवी को बाथरूम के फ्लोर पर गिरा हुआ पाया गया।
बता दें कि श्रीदेवी होटल रूम में अकेली थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया जहां श्रीदेवी को ‘डेड ऑन अराइवल’ घोषित कर दिया गया। श्रीदेवी अपनी पेंटिंग्स के ऑक्शन के लिए दुबई में रुकी हुईं थी। श्रीदेवी को कोई भी दिल की बीमारी नहीं थी।
श्रीदेवी एक समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। वहीं उन्हें हार्ट अटैक से आया जिससे उनका निधन हो गया। वह केवल 54 साल की थीं। दुबई से उनका पार्थिव शरीर आज शाम तक मुबंई पहुंचेगा। अनिल कपूर के घर लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगे जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal