बॉलीवुड को लेकर Ameesha Patel के भाई अश्मित की दो टूक

गदर एक प्रेम कथा से इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने वालीं अभिनेत्री अमीषा पटेल की तरह उनके भाई अश्मित पटेल ने भी बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपनी किस्मत आजमाई। अश्मित का आगाज हिंदी सिनेमा में काफी शानदार रहा, लेकिन वक्त के साथ वह अब एक तरह से गुमनामी के अंधेंरे में हैं। 

हाल ही में अश्मित पटेल ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सिनेमा जगत में काम मिलने और पैसे के आधार पर काम करने के मामले को लेकर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है- 

बॉलीवुड में काम पर बोले अश्मित

फिल्मकार विक्रम भट्ट के साथ आवारा पागल दीवाना और राज जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट निर्देशक काम करने के बाद अश्मित पटेल ने साल 2003 में फिल्म इंतेहा से बतौर अभिनेता पदार्पण किया था। फिल्म मर्डर से लोकप्रियता बटोरने के बाद आगे उनकी कई फिल्में नहीं चली। अश्मित ने प्राथमिकताएं बदली हैं और जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहते हैं।

हाल ही में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो साडी फरमाइश में नजर आए अश्मित पटेल कहते हैं, ‘मेरी प्राथमिकता बस इतनी है कि अच्छा काम करूं। मैं औसत दर्जे का काम नहीं करना चाहता हूं। बीच में मेरी कुछ फिल्में नहीं चली। मैं मानता हूं कि मैंने उस समय कुछ चीजों के साथ समझौता किया था।

जहां मुझे 19-20 भी लग रहा था, लेकिन पैसे अच्छे मिल रहे थे, तो वो भी कर लिया। मुझे अपनी रचनात्मक संतुष्टि के साथ काम करते रहना था। अब मैं उस पड़ाव पर हूं, जहां मुझे सिर्फ पैसों के लिए काम करने की आवश्यकता नहीं है। अब मैं काम को लेकर सतर्क हूं।’

अश्मित बताते हैं, ‘जब मुझसे इस गाने के लिए संपर्क किया गया, तब चीजें तय हो चुकी थी। मुझे गाने के बारे में कास्ट से लेकर पृष्ठभूमि, संगीत और सह कलाकार के बारे में जो बताया गया, वो पसंद आया।’

बिग बॉस में भी नजर आए हैं अश्मित

अश्मित पटेल सुपरस्टार सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। अश्मित ने बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस सीजन 4 में नजर आए थे और फिनाले तक पहुंचे थे। वह इस सीजन सेकेंड रनर अप रहे थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com