बेबीमून पर जाने की कर रही हैं प्लानिंग? तो 6 जरूरी बातों का रखें खास ध्यान

प्रेग्नेंसी का समय महिलाओं के लिए काफी खूबसूरत पल होता है। इस दौरान महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है, वरना एक छोटी चूक भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में अगर आपको भी प्रेग्नेंसी के दौरान ट्रिप पर जाने का मन है, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे सेफ्टी टिप्स के बारे में, जिसे जानकर आप अपने वेकेशन को बिना किसी परेशानी से एंजॉय कर सकती हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान कई कपल्स का कहना होता है कि बेबी आने से पहले कहीं घूम लिया जाए। ऐसे में कई लोग ट्रिप पर जाने का प्लान करते हैं। इस दौरान घूमना-फिरना मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इन दिनों ज्यादा सावधानी बरतनी जरूरी है।

छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं और कहीं घूमने का प्लान बना रही हैं, तो इन 6 जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी
अगर आप प्रेग्नेंसी में घूमने जाने का प्लान बना रही हैं, तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हर महिला की प्रेग्नेंसी अलग होती है और बिना सलाह के ट्रिप पर जाना सेफ नहीं माना जाता। हालांकि, कई महिलाओं के लिए ट्रैवल करना सुरक्षित नहीं होता है।

सही समय चुनना है जरूरी
प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में ट्रैवल करने से बचें। आप दूसरा ट्राइमेस्टर यानी 14 से 28 हफ्ते में ट्रैवल कर सकते हैं, क्योंकि इस दौरान हार्मोनल बदलाव थोड़ा स्थिर हो जाता है, जिससे मॉर्निंग सिकनेस और थकान जैसी समस्याओं का खतरा कम रहता है। अगर आप भी प्रेग्नेंसी में सफर करने का सोच रही हैं, तो अपने डॉक्टर द्वारा दिए गए गाइडलाइन्स को फॉलो जरूर करें।

सफर का माध्यम सोच-समझकर चुनें
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए काफी लंबा ट्रैवल और ज्यादा देर तक बैठे रहना परेशानी पैदा कर सकता है। इसलिए लंबा सफर करते समय बीच-बीच में ब्रेक लें। ऐसे में ट्रेन का सफर आपके लिए काफी आरामदायक हो सकता है।

खाने-पीने का रखें ध्यान
ट्रिप के दौरान बाहर का खाना कई बार इन्फेक्शन का कारण बन सकता है। इसलिए अच्छी सेहत के लिए ताजा और घर जैसा खाना ही खाएं। साथ ही, खूब पानी पीते रहें ताकि डिहाइड्रेशन न हो। इसके अलावा, कच्चा या मसालेदार खाना खाने से बचें।

जरूरी दवाइयां साथ रखें
प्रेग्नेंसी के दौरान सफर पर निकलने से पहले अपनी जरूरी दवाइयां हमेशा अपने साथ रखें। किसी भी इमरजेंसी में ये चीजें बेहद काम आती हैं। साथ ही, आप जहां जा रही हैं, वहां के नजदीकी हॉस्पिटल की जानकारी भी जरूर रखें।

एंजॉय के साथ आराम भी करें
कई महिलाएं घूमने के चक्कर में थकान को इग्नोर कर देती हैं, जो सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। ज्यादा चलने-फिरने, भारी सामान उठाने या बहुत टाइट शेड्यूल बनाने से बचें। अगर थकान या दर्द महसूस हो, तो तुरंत आराम करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com