बीसीसीआई ने मुथूट फिनकॉर्प के साथ शुरू किया भारतीय क्रिकेट का नया अध्याय

मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेट में बड़ा कदम रखते हुए भारत में खेले जाने वाले घरेलू क्रिकेट के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप हासिल की है। यह साझेदारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ कंपनी के जुड़ाव को और व्यापक बनाती है।

इस करार के तहत मुथूट फिनकॉर्प भारत में होने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों और प्रमुख घरेलू प्रतियोगिताओं से जुड़ेगा। इसमें पुरुष और महिला सीनियर राष्ट्रीय टीमों के अलावा इंडिया-ए, इंडिया-बी, अंडर-19 टीमों तथा अन्य नामित टीमों के मुकाबले शामिल हैं।

इन टूर्नामेंट्स में भी आएगी नजर
रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप, दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी इस साझेदारी का हिस्सा हैं। मुथूट फिनकार्प के सीईओ शाजी वर्गीज ने कहा कि यह साझेदारी कंपनी को भारतीय क्रिकेट के व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र और आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ने का अवसर देती है।

बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने भी इस साझेदारी का स्वागत करते हुए इसे भारतीय क्रिकेट की व्यापक पहुंच का प्रतीक बताया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com