बीते 24 घंटों में कोरोना के 96,424 नये मामलों के साथ 1174 मौतें हुई,

भारत में कोरोना वायरस महामारी के कारण संकट का दौर चल रहा है। आए दिन कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं। सरकार द्वारा तमाम कदम इस महामारी से लोगों को बचाने के लिए उठाए गए, लेकिन अनलॉक के दौरान जनता में बेफिक्री के कारण कोरोना का प्रकाप बढ़ता चला गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में 96,424 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए है। इस दौरान 1,174  मौतें भी हुई हैं। वहीं, इसके साथ ही देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 52,14,678 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की बात करें तो इनका आंकड़ा 10 लाख पार कर गया है। देश में 10,17,754  सक्रिय मामले हो गए हैं। यह कुल केसलोड का 19.52 फीसद है।  वहीं, 41,12,552 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट हो चुके हैं। इसके अलावा बड़ी बात यह कि देश में हर रोज 1000 से ऊपर लोगों की मृत्यु हो रही है। देश में अब तक 84,372 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण COVID-19 मौतों की दर अब 1.62 फीसद तक गिर गई है। ये राहत की बात है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, कल(17 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 6,15,72,343 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,06,615 सैंपल कल टेस्ट किए गए।  वहीं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि लगभग 60% सक्रिय मामले केवल 5 सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में हैं। 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां आज भी 5000 से कम सक्रिय मामले हैं।

भारत की COVID-19 टैली के अनुसार, 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा पार किया, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को यह 50 लाख हो गया। राज्यों में, महाराष्ट्र में 3,02,135 सक्रिय COVID-19 मामले, कर्नाटक 1,03,650, आंध्र प्रदेश में 88,197, उत्तर प्रदेश में 68,235, और दिल्ली में 31,721 सक्रिय मामले हैं।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com